फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (17 to 23 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Feb 2025 01:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Mithun Rashifal: इस सप्ताह न सिर्फ आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन आएगा बल्कि सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च भी होगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए लाभप्रद साबित होगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन
विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों इस सप्ताह जितना धैर्य रखते हुए विनम्र व्यवहार करने से फायदा हो सकता है, उतना वाचाल बनने से नहीं। कहने का तात्पर्य यह है कि इस सप्ताह आपके लिए कुछ चीजों को लेकर मौन धारण कर लेना श्रेयस्कर साबित हो जाएगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों से उलझने की बजाय अपने कार्य को बेहतर से करने पर फोकस करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आए कुछेक खर्चों के चलते भले ही आपको आर्थिक तंगी महसूस हो लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक सभी चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह न सिर्फ आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन आएगा बल्कि सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च भी होगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। इस सप्ताह बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। किसी नई योजना से जुड़कर लाभ प्राप्ति भी संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान निकल सकता है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें