करियर-कारोबार 2025
करियर-कारोबार के लिहाज से साल 2025 के शुरुआती महीने सामान्य तारीके से बीतेगा। मई के बाद आपको अपने परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए कई तरह की खुशियां लेकर आ रहे हैं। आपकी राशि में गुरु का गोचर नवम भाव में होने आपका भाग्य प्रबल रहेगा। करियर में अच्छी तरक्की और ऊंचाईयों को प्राप्त करने में कामयाबी मिलेगी। लेकिन साल के शुरुआती महीनों में जब शनि का गोचर होगा तो कुछ कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रहना होगा। साल के मध्य में राहु-केतु का गोचर आपके व्यापार से संबंधित गतिविधियों में भारी निवेश प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर करियर कारोबार के लिए लिहाज से साल 2025 अच्छा रहेगा।
आर्थिक राशिफल 2025
साल 2025 में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। साल के ज्यादतर महीने आपको आर्थिक लाभ ही मिलते नजर आएंगे। आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गुरु और शनि दोनों की द्दष्टि के प्रभाव से आर्थिक लाभ होगा और अच्छी खासी बचत करने में कामयाब भी होंगे। साल 2025 में आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जब साल के मध्य में देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा तो यह आपका राशि से नवम भाव में होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले और भी ज्यादा अच्छी हो जाएगी। इसके अलावा मार्च के महीने में शनिदेव के गोचर के प्रभाव के चलते आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा।
Calendar 2025: साल 2025 में कब है होली, दिवाली और नवरात्रि, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें
पारिवारिक राशिफल 2025
तुला राशि वालों के लिए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। पाारिवारिक मामलों में साल 2025 अनुकूल साबित होगा। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के संग मेल मिलाप होगा। लेकिन जीवन साथी के स्वास्थ्य के मामले में साल के शुरुआती कुछ महीने तकलीफ भरे रह सकते हैं। मार्च 2025 तक के समय पर आपके सातवें भाव पर शनि की द्दष्टि होने से अपने जीवनसाथी के सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। हालांकि जैसे शनि का राशि परिवर्तन होगा आपके साथी की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। संतान के नजरिए से साल 2025 अनकूल रहेगा। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल 2025
साल के शुरुआती कुछ महीनों में सेहत के नजरिए से समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन जब साल के मध्य में गुरु का गोचर होगा तक आपकी सेहत में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। पूरे साल आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।
पढ़ेंः
अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यफल 2025
प्रेम संबंध 2025
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला वर्ष 2025 प्रेम संबंधों के लिहाज से साल के पहले कुछ महीने अच्छे से बीतेगा। लेकिन जब शनि का गोचर होगा तो आपके प्रेम संबंधों में कुछ तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा राहु के राशि परिवर्तन से भी आपके प्रेम संबंधों में कुछ दरारें आ सकती है। आपसी विश्वास और सामंजस्य में कमी देखने को मिल सकती है।
पढ़ेंः
प्रेम राशिफल 2025
यात्रा राशिफल 2025
यात्रा के नजरिए से आने वाला नया वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। साल के प्रारंभ में गुरु की द्दष्टि कुंडली के 12वें भाव में होने से आप विदेश की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार और नौकरीपेशा जातकों के लिए साल के मध्य में राहु का गोचर होने से यात्राओं में इजाफा देखने को मिल सकता है।