फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 24 Oct 2026 04:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16 नवंबर 2026 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, सूर्य के गोचर करने से तीन राशि वालों को आर्थिक लाभ के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। 
 
विज्ञापन
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 नवंबर 2026 को तुला राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य इस राशि में 16 दिसंबर तक रहेंगे फिर इसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है, इसके अलावा सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, ऊर्जा, प्रतिष्ठा और पिता के कारक ग्रह होते हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना बहुत ही अनुकूल रहेगा। सूर्य आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर हुए हैं। इससे आने वाले दिन में आपके व्यापार में साझेदारी में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य की सराहना होगा। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्य आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी सकती है। आमदनी के नए-नए रास्ते खुलेंगे। भाग्य का अच्छा मिलेगा। 
विज्ञापन


मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा रहेगा। आपकी राशि से यह 11वें भाव में सूर्य गोचर करेंगे। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। समाज में मान-सम्मान में तेजी वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील हासिल होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। 
 

गजकेसरी योग 2026: 2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल

शरद पूर्णिमा पर इन 3 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ के साथ बढ़ेगा सम्मान

25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा: जानें कब निकलेगा चांद और क्या है खीर रखने का समय व नियम

कोजागरी पूजा 2026: 25 या 26 अक्तूबर कब होगी बंगाली लक्ष्मी पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, विधि और धार्मिक महत्व


 डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें