ज्योतिष में शनि ग्रह का सबसे खास स्थान होता है। सभी ग्रहों में शनि ही ऐसे एक मात्र ग्रह हैं जो सबसे ज्यादा समय तक एक राशि में रहते हैं और साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय, कर्मफलदाता और अनुशासन का कारक माना जाता है। शनिदेव व्यक्तियों को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि मौजूदा समय में मीन राशि में वक्री हैं, जो अब आने वाले 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे। शनि का मीन राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी होना बहुत ही अहम और खास रहेगा।
मीन राशि के लिए शनि का वक्री होना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में शनि हैं और साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में मीन राशि में शनि का वक्री होना अभी कार्यों में परेशानियां ला सकता है। आपको कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझकर लेना होगा।
करियर-कारोबार पर प्रभाव
ज्योतिष में शनि को कर्म और अनुशासन आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में अभी जब शनि वक्री हैं थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस दौरान आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। कार्यालय में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। नौकरी के मामलों में बहुत ही फूंकफूंक कर कदम रखना होगा। जब तक शनि वक्री हैं तब तक नौकरी में दिक्कतों का सामना करना होगा।
25 नवंबर को केतु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की के योग
धन के मामलों में रहें सतर्क
मीन राशि वालों को आने वाले कुछ दिनों में अपने खर्चो पर काबू करना होगा। बिना सोचे-समझे किसी को उधार धन देने से बचें। इस दौरान आपको बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा निवेश आदि करने से बचें।
अनंत चतुर्दशी 2026: अपनी राशि के अनुसार बांधें धागा, भाग्य का मिलेगा साथ और जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव
पुराने मामलों पर रखें नजर
शनि के वक्री होने से इस दौरान कुछ पुराने मामले फिर से सामने आ सकते हैं। मीन राशि वालों को बहुत ही अनुशासन और जिम्मेदारी से कोई भी बड़ा फैसला लें। लेन-देने के मामलों में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। व्यापार से जुड़े मामलों में आपको बहुत ही फूंक-फूंककर कदम रखना होगा।
दिसंबर में शनि होंगे मार्गी
शनि अभी मीन राशि में वक्री हैं और 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे। यानी शनि सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि के मार्गी होने पर जिन राशियों पर शनि की साढेसाती चल रही है उनके जीवन में आने वाली परेशानियों का अंत होगा। मानसिक शांति मिलेगी और मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
बुध तुला गोचर 2026: आने वाले 68 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, बड़े से बड़ा सपना होगा पूरा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है