Shani
- फोटो : iStock
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शनि बीते 23 अक्तूबर को मकर राशि में मार्गी हो गए हैं। यहां पर मार्गी होने का मतलब सीधी चाल से चलने का होता है। आपको बता दें कि शनि 12 जुलाई से मकर राशि में वक्री अवस्था में थे। शनि कुंभ और मकर राशि के स्वामी माने गए हैं। शनि के मकर राशि में होने से धनु,मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। कुंभ राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण जारी है। ज्योतिष के अनुसार शनि के तीनों चरणों में सबसे ज्यादा कष्टकारी चरण दूसरा होता है। इस तरह से कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चलने के कारण इस राशि के जातकों की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई है। आइए जानते हैं कुंभ राशि से साढ़ेसाती कब हटेगी और इसके उपाय।