सभी ग्रहों में न्याय और कर्म के कारक ग्रह शनि का विशेष महत्व होता है। शनि के प्रभाव से जातक या तो बहुत ज्यादा समृद्धिशाली और संपन्न होता है या फिर वह जीवन में तरह-तरह के कष्ट भोगता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शनि की चाल का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। इसके अलावा शनि नौकरी के कारक ग्रह हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ होते हैं उन्हें नौकरी के साथ-साथ सभी तरह की सुख-सुविधाएं देते हैं। शनि ऐसे ग्रह हो जातक को अच्छी नौकरी के साथ-साथ अच्छा व्यापार कराने में सक्षम होते हैं। आइए जानते हैं शनि की कुंडली में किसी स्थिति में होने से नौकरी के योग बनते हैं।
- शनि धीरे-धीरे चलने वाले ग्रह होते हैं। ऐसे में शनि की मंद चाल का असर भी जातकों को उनके जीवनकाल में धीरे-धीरे ही मिलता है। शनि का शुभ या फिर अशुभ फल लंबे समय तक चलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक अगर शनि का संबंध कुंडली के दूसरे, छठवें और दसवें भाव से होता है तो शनि ऐसे जातकों को शैने-शैने नौकरी में सफलता प्रदान करते हैं।
- शनि जब किसी जातक की कुंडली के दशम भाव में उच्च के, मूल त्रिकोण या फिर अपनी स्वराशि में होते हैं तो जातक को उच्च स्तर की नौकरी प्राप्ति होती है। शनि जातकों को नौकरी करवाते हैं और यह छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर तक की नौकरी दिलाने में सक्षम होते हैं।
-वहीं जब अगर शनि की तीन द्दष्टियों मे कोई भी द्दष्टि नौकरी के भाव पर पड़ती है तो यह जातकों को निम्न स्तर की नौकरी करवाते हैं और फिर धीरे-धीरे इनकी तरक्की करते उच्च क्षेत्र में जाते हैं।
- इससे अलावा जब शनि का संबंध सूर्य, चंद्र, मंगल, गुरु, बुध और शुक्र ग्रह से होता है तो भी जातकों को नौकरी मिलती है।
Lucky Rashiyan: फरवरी के आखिरी सप्ताह में इन चार राशियों का बदल सकता है भाग्य, मिलेंगे मनचाहे परिणाम
- शनि मेहनत और संघर्ष करवाते हैं फिर शुभ परिणाम देते हैं। शनि जातकों को कड़ी मेहनत करवाने के बाद ही निम्न स्तर से उच्च स्तर तक ले जाते हैं। अगर जातक की कुंडली में शनि शुभ होते हैं तो ये छोटी नौकरी से बड़ी नौकरी करवाते हैं।
- शनिदेव नौकरी के कारक ग्रह होते हैं और कड़ी मेहनत करवाने के बाद ही ऊंचाईयों की तरफ भेजते हैं। शनि के कारण शुरुआती समय में नौकरी में परेशानियों की सामना करना पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में शनि अच्छे भाव में होते हैं शनि धीरे-धीरे ऐसे जातकों को ऊचाइयों तक ले जाते हैं।
Shani Sade Sati 2025: कुंभ राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा, कम होगा साढ़ेसाती का प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।