फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2026: शनि होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशियों के लिए बनेंगे धन और तरक्की के योग

Mon, 02 Nov 2026 07:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे जिससे कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन
शनि मीन राशि में मार्गी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। शनि अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं जो 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने पर लंबे समय से रुका काम पूरा होने लगता है। करियर-कारोबार में नए-नए तरह के अवसर मिलने के योग हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिदेव 11 दिसंबर को सुबह 5 मार्गी हो जाएंगे, जो 3 जून तक मीन राशि में रहेंगे फिर नीचे राशि में मेष में गोचर होंगे। शनि के मार्गी होने से इन राशियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन


मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ और मिले-जुले परिणाम दिला सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सफलता प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही लाभकारी और सफलता से भरा हुआ होगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। जो लोग किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हैं उनको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्ति के योग हैं। 
विज्ञापन


मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना आपके लिए सकारात्मक फल दिला सकता है। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। कारोबार में नए-नए तरह के असर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और पुराने निवेश से आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। 

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए शनि की चाल आपको कई मामलों में आर्थिक बदलाव ला सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। 

साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन


नवंबर 2026: किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशियां और किसे रहना है सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों की भविष्यवाणियां

वैधृति योग का दिखेगा बड़ा असर! इन 5 राशियों को धन, करियर और पारिवारिक जीवन में रहना होगा सावधान





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें