फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev Margi 2025: इस दिन से शनिदेव होंगे वक्री से मार्गी, इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Tue, 22 Jul 2025 01:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Dev Margi 2025: शनिदेव अभी मीन राशि में वक्री हैं और अक्तूबर माह में मार्गी होने वाले हैं। शनिदेव के मीन राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
शनि अक्तूबर माह में होंगे मार्गी - फोटो : adobe stock
Shani Dev Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब शनि की चाल और राशि में परिवर्तन आता है तो इसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। ज्योतिष में शनिदेव को दंडाधिकारी, न्यायाधीश और कर्मफलदाता माना जाता है। शनिदेव सभी राशियों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि में सबसे ज्यादा समय तक रहते हैं। शनि देव ढाई साल बाद राशि बदलते हैं, इसके अलावा यह समय-समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। आपको बता दें कि शनिदेव अभी मीन राशि में वक्री हैं और अक्तूबर माह में मार्गी होने वाले हैं। शनिदेव के मीन राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिल सकता है। लेकिन कुछ राशि के लोगों के ऊपर शनि के मार्गी होने का अच्छा असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का अक्तूबर माह में मार्गी होना बहुत ही अनुकूल साबित होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार शनिदेव आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। कुंडली का दशम भाव कर्म का होता है ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के संकेत हैं। करियर-कारोबार में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। छात्रों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित होगा। सेहत अच्छी रहेगी। 

Venus Transit Gemini 2025: 26 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
शनि का अक्तूबर माह में मार्गी होना कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। शनिदेव यहां पर आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य के स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। निवेश के मामलों में आपका निर्णय सही साबित होगा। किस्मत का साथ मिलने से आपके जो काम अधूरे थे वह पूरे होंगे। जो लोग जमीन-जायदाद के कामों में है उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा। इसी के साथ देश-विदेश की यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है। धर्म-कर्म की तरफ आपका रूझान हो सकता है। 

Mangal Gochar 2025: 23 जुलाई से इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही लाभदायक रहेगा। कार्यों में लगातार सफलता मिलने का सिलसिला जारी रहेगा। शनि का मार्गी होना आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है जिससे आपको धन लाभ की अच्छी संभावना है। इस दौरान आपको अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। मन रचनात्मक कार्यो में लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। 

Budh Margi: ग्रहों के राजकुमार बुध अगस्त माह में होने जा रहे हैं मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें