shani dev
वक्री शनि का प्रभाव
मार्गी का विलोम शब्द वक्री होता है, जिसका अर्थ है पीछे चलना अथवा मुह फेर लेना। इसे आप व्यावहारिक भाषा में शनि का मुंह फेर लेना भी कह सकते हैं। इसलिए जिन राशि के जातकों की जन्म कुंडलियों में शनि शुभ स्थान अथवा शुभ गोचर में चल रहे हैं उनके लिए तो वक्री शनि अच्छे नहीं कहे जाएंगे क्योंकि आपकी मदद करने वाले ने आपसे मुंह फेर लिया, किन्तु जिन जातकों की जन्मकुंडलियों में शनि अशुभ फलकारक हैं अथवा गोचर में अशुभ भाव में चल रहे हैं उनके लिए तो राहत है क्योंकि आपको प्रताड़ित करने वाला पीछे मुड़ गया।