पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 7 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
आप अपने निजी जीवन को ज्यादा महत्व देंगे और अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है और आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बेवजह की झड़प भी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और काम के सिलसिले में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन में भी आज का दिन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय से कुछ बातें कहेंगे, जो बहुत दिनों से आपके मन में चल रही थीं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन थोड़ा निराशजनक हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में समझदारी और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ेगी। प्रेम जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा और आपको रोमांस के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन में व्यावहारिक रूप से बदलाव आएंगे और दिक्कतें बढ़ सकती हैं और ऐसा ही हाल आपके प्रेम जीवन में भी होगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपके ऊपर प्यार बरसाएगा। बस उसके मूड का ख्याल रखें। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। साथी से मिलना संभव नहीं हो पाएगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आज काफी मूड में रहेगा और आपको भी खुश रखने की कोशिश करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन पूरी तरह से आपको सुख देगा और आपका जीवन साथी भी आपके हर काम में आपकी मदद करेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। पुराने समय से जो एक नीरसता थी, वह खत्म हो जाएगी और एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे, दूरियां घटेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज का दिन अच्छे नतीजे देगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आज अपने प्यार की पींगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
शादीशुदा जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छी राहत मिल सकती है।
मीन लव राशिफल
शादीशुदा लोगों गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी युगल को अपने रिश्ते की सच्चाई ज्ञात होगी और आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे।