फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Scorpio Weekly Horoscope: यह समय आपकी सेहत और संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान कार्य की अधिकता एवं अनियमित जीवनशैली के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे उठाने के लिए आपको आर्थिक एवं मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

सप्ताह के मध्य में बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याएं आपकी बड़ी चिंता का कारण बन सकती हैं। इस दौरान कार्यों के समय पर मनचाहे तरीके से न पूरे होने पर आपके स्वाभाव में क्रोध और झुंझलाहट देखने को मिल सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी वाणी और व्यवहार में बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा काम बनने की बजाय बिगड़ सकते हैं। यह समय आपकी सेहत और संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान कार्य की अधिकता एवं अनियमित जीवनशैली के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने निजी मसलों को सुलझाते समय शांति एवं धैर्य से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। अपने लव या लाइफ पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को माफ करें तथा संवाद के जरिए गलतफहमियों को दूर करें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें