फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Dhanu Rashifal:नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आप बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपका इंतजार बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम अधिक भागदौड़ करने के बावजूद देरी से पूरे हो पाएंगे। करियर हो या कारोबार आपको कदम-कदम पर कोई न कोई अड़चन आती हुई दिखाई देगी। हालांकि यदि आप धैर्य और विवेक के साथ चीजों को प्रबंधन करके चलते हैं तो आप इन सभी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आप बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपका इंतजार बढ़ सकता है। इसी प्रकार व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश से बचना होगा अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। धनु राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाने तथा अपने सामान की सुरक्षा करने की आवश्यकता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम अथवा दांपत्य संबंध में आपसी तालमेल की कमी नजर आएगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। सेहत की दृष्टि से आपको इस दौरान थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से मौसमी बीमारी से बचने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें