Taurus Weekly Horoscope : वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्यशाली रहने वाला है। इस सप्ताह वृष राशि के जातकों के सोचे हुए काम तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आप एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे।
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्यशाली रहने वाला है। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के सोचे हुए काम तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आप एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा। एकाग्रता से किया गया अध्ययन आपकी सफलता में तब्दील होगा। इस सप्ताह आपकी रुचि समाज सेवा से जुड़े कार्यों में रहेगी। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में भी खूब लगेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। पूरे सप्ताह कार्यों में प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके भीतर आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति जागृत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धन की दृष्टि से यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले बेहतर रहेगा। कारोबार में धन की आवक बनी रहेगी, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपके परिजन शादी के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।