फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Apr 2024 03:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए जाने वाले परिश्रम और प्रयास का फल थोड़ी देरी से अथवा कम प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए जाने वाले परिश्रम और प्रयास का फल थोड़ी देरी से अथवा कम प्राप्त हो सकता है। जिसके चलते उनके मन में थोड़ा उदास रह सकता है। कामकाज में आने वाली अड़चनों के साथ स्वजनों का सहयोग और समर्थन भी न मिल पाना आपकी चिंता का कारण बन सकता है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में सफलता पाने लिए शार्टकट लेने अथवा नियम कानून को तोड़ने से बचना होगा अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अधिक लाभ कमाने के चक्कर में बगैर सोचे-समझे अपने धन को किसी ऐसी जगह निवेश न करें जहां पर पैसा एक बार फंस जाने पर उसे निकालना मुश्किल का सबब बन जाए।
विज्ञापन


यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने तथा भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। यदि आपकी नई नौकरी है तो आपको अपने बॉस के मिजाज को समझने और अपने काम को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना होगा अन्यथा आपको अपनी गलतियों के लिए सभी के सामने डांट खानी पड़ सकती है। घरेलू समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने वरिष्ठ लोगों की राय को अनसुना न करें तथा अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने सोच-समझकर प्रकट करें। इस सप्ताह स्वयं के साथ अपने पिता की सेहत का भी ख्याल रखें।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा तथा श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें