तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचना होगा अन्यथा तमाम तरह की परेशानियों के साथ बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचना होगा अन्यथा तमाम तरह की परेशानियों के साथ बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी दूसरे के झमेले में न फंसे और न ही कोई नियम-कानून तोड़ें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागज संबंधी काम पूरे रखें तथा धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं।
तुला राशि के जातकों को स्वजनों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए कुछेक जगह अपनी खुद्दारी से समझौता करना पड़ सकता है। किसी बड़ी मुश्किल से निकलने में बड़े-बुजुर्गों की सलाह कारगर साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने काम और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें आ सकती है। इस दौरान कामकाज की अधिकता के साथ सेहत का सही न होना भी आपकी मुश्किल का सबब बनेगा। तुला राशि की लव स्टोरी में इस सप्ताह कोई बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण आपका मन परेशान रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।