तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह किसी भी कार्य को कल पर टालने से बचें अन्यथा अपेक्षित लाभ एवं सफलता की प्राप्ति संभव नहीं हो पाएगी, बल्कि आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत रिश्ते-नातों की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहने वाली है। इस दौरान आपके पिता के साथ किसी बात को लेकर संबंध तनावपूर्ण रह सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार के बावजूद भी परिस्थितियां वश कुछ एक मुद्दों को लेकर स्वजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है।
नौकरपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से आए कुछ एक बड़े खर्चे आपका बना-बनाया बजट बिगाड़ सकते हैं। यह समय आर्थिक दृष्टि से आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। ऐसे में धन का लेन-देन सावधानी के साथ करें। किसी को धन उधार देने से बचें और बेवजह की चीजों में पैसे न बर्बाद करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध कामकाजी महिलाओं को कुछ एक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्हें अपनों से सहयोग न मिल पाने के कारण मानसिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरत की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।