फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (15 to 21 april): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Apr 2024 04:53 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आपकी आय के साधन बढ़ेंगे हालांकि उसके साथ खर्च की अधिकता भी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ को लिए है। बीते कुछ समय से आप जिस बड़ी समस्या से जूझ रहे थे उसका इस सप्ताह समाधान निकल सकता है। करियर-कारोबार में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। आपकी आय के साधन बढ़ेंगे हालांकि उसके साथ खर्च की अधिकता भी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगा। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। अचानक से पिकनिक-पार्टी अथवा पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदने के लिए बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। तुला राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़ें हैं उन्हें इस सप्ताह बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य व्यवसाय में विस्तार की संभावनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में वृद्धि होगी। उनके अधीनस्थों की संख्या बढ़ सकती है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रोमांस करने के लिए खूब अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें