तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके जीवन की गाड़ी कभी धीमी तो कभी तेज चलती नजर आएगी। हालांकि सप्ताह की शुरुआत आपकी अच्छी रहेगी और इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की अपने अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी और तुला राशि के जातक उनकी मदद से अपने काम को समय पर बेहतर अंजाम देने में कामयाब भी होंगे लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्य में अचानक से कुछ बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
आर्थिक दृष्टि से भी सप्ताह का मध्य आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान अचानक से घर की मरम्मत अथवा किसी के इलाज आदि पर धन खर्च करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। साथ ही साथ अपने विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। इस दौरान आपके द्वारा एक छोटी सी गलती आपके मान-प्रतिष्ठा को आंच पहुंचा सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान अपने सेहत और खानपान पर ध्यान दें अन्यथा शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।