फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (12-18 Dec): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Dec 2022 12:44 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने और मनचाही सफलता पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें आलस्य और अभिमान के चलते खोने से बचना होगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने और मनचाही सफलता पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें आलस्य और अभिमान के चलते खोने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगोंं को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको इस सप्ताह अपना अहम त्याग करके लोगों का मिलाकर काम करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत भी आपके सपनों को पूरा करने में बाधा डालने का काम कर सकती है। ऐसे में मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर भी सावधान रहें। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। इस सप्ताह आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील करने में कामयाब रहेंगे। हालांकि आपको धन का लेन-देन सावधानी के साथ और सोच-समझकर करने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध में आपका ईगो इस सप्ताह आड़े आ सकता है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए सामंजस्य बिठाकर चलें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें