फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (11-17 Dec): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Dec 2023 02:51 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रद रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने शुभचिंतकों, मित्रों और परिजनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलप्रद रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने शुभचिंतकों, मित्रों और परिजनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। यदि आपका भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो सप्ताह की शुरुआत में कोई इससे संबंधित शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। विरोधी खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं।

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आपका पैसा बाजार या फिर किसी योजना में अटका हुआ है तो व्यक्ति विशेष की मदद से आप उसे पाने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद हैं। इस सप्ताह कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और बाजार में आपकी साख में वृद्धि होगी। इस दौरान बाजार में फंसा हुआ धन निकल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरीपेशा लोगों को विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। पदोन्नति के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत तक आपको कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कामकाजी महिलाओं के पद और कद में बढ़ोत्तरी होने से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि किसी बात को लेकर आपकी लव पार्टनर से खटपट चल रही थी तो इस सप्ताह आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपकी लव लाइफ एक बार फिर से पटरी पर आ जाएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।  

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल दें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें