फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (11-17 Dec) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Dec 2023 02:51 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह यदि आप अपने काम को धैर्य और समझदारी के साथ करते हैं तो आपको उम्मीद से अधिक लाभ और सुख की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन लापरवाही करने पर आपके लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह यदि आप अपने काम को धैर्य और समझदारी के साथ करते हैं तो आपको उम्मीद से अधिक लाभ और सुख की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन लापरवाही करने पर आपके लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को कल पर टालने की बजाय समय पर बेहतर तरीके से करने की कोशिश करना चाहिए।

सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिनकी मदद से आप अपने काम को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह माता अथवा ननिहाल पक्ष से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो परिजन उसे स्वीकार करते हुए विवाह की इजाजत दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा चलता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी अचानक से किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात संभव है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।। जीवनसाथी से अनुकूल सहयोग मिलेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य है लेकिन फिर भी आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का पूरा ख्याल रखना चाहिए। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें