फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope ( 10 To 16 June ): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jun 2024 01:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Leo Weekly Horoscope (10 To 16 June): सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति अथवा किसी कार्य विशेष के बगैर किसी अड़चन के पूरे होने के साथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने आला अधिकारियों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके साथ सुख और सौभाग्य हमेशा कायम रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और उसे पूरा करने में आपको इष्टमित्रों और स्वजनों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन रहेगा। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति अथवा किसी कार्य विशेष के बगैर किसी अड़चन के पूरे होने के साथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने आला अधिकारियों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ आपका मेल-जोल बढ़ेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपको लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन


यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। बाजार में अटका हुआ धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ और लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष उन्नति एवं प्रगति से जुड़ा समाचार प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। विवाह योग्य युवक-युवतियां को मनचाहा साथी मिल सकता है। यह सप्ताह प्रेम-प्रसंग एवं दांपत्य जीवन के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आपको अपने पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें