फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (10 To 16 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jun 2024 11:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gemini Weekly Horoscope:सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे अरसे बाद मुलाकात होगी। यह समय कारोबार की दृष्टि से शुभता लिए रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको छोटे कार्यों को करने के लिए भी अधिक मेहनत और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी एवं उम्मीद के मुकाबले कम फलदायी साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे अरसे बाद मुलाकात होगी। यह समय कारोबार की दृष्टि से शुभता लिए रहने वाला है।
विज्ञापन


इस दौरान आपको परिश्रम का पूरा फल मिलेगा और आप मनचाहा लाभ भी प्राप्त करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं अथवा आपको किसी पुराने रोग के उभरने पर शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। यदि घर-परिवार में किसी व्यक्ति के साथ मतभेद या मनमुटाव चल रहा है तो इसे विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। कठिन समय में आपका पार्टनर आपके साथ पूरी तरह से खड़ा नजर आएगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें