फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (20 To 26 May): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 May 2024 05:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gemini Weekly Horoscope : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है लेकिन यदि आप चीजों को बैलेंस करके चलते हैं तो आपको मनचाही सफलता एवं लाभ की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है लेकिन यदि आप चीजों को बैलेंस करके चलते हैं तो आपको मनचाही सफलता एवं लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखना होगा। विशेष रूप से मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और खानपान का ख्याल रखें। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ फल लिए है। यदि आपका धन किसी योजना या किसी अन्य जगह पर अटका हुआ है तो किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आसानी से निकल आएगा। इसी प्रकार यदि आप सप्ताह की शुरुआत से अपने धन का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपके संचित धन में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। इस दौरान आप पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ की प्राप्ति कर सकेंगे। आपको नई योजनाओं से जुड़कर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध हो या फिर घर परिवार से जुड़े लोग,रिश्तों में गरमाहट बनी रहेगी। आपके करीबी लोग आपके सुख एवं लाभ को लेकर फिक्रमंद रहेंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। बुधवार के दिन किन्नर को श्रृंगार की सामग्री दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें