फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Nov 2023 10:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। प्रियजनों से मेल-मिलाप का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। प्रियजनों से मेल-मिलाप का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो किसी नये सहयोगी की मदद से आप अपने टारगेट को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। इस सप्ताह आपको कोई बड़ा पद या फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप कारोबारी हैं तो आपका बाजार में फंसा हुआ धन आश्चर्यजनक तरीके से निकल आएगा। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों के आपस में लेन-देन के मामले सुलझेंगे। महिला प्रोफेशनलों को सप्ताह के उत्तरार्ध में तरक्की करने का कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं मनचाहा लाभ प्रदान करने वाली रहेंगी।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने किसी शुभचिंतक या फिर मित्र की मदद से जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। हालफि-लहाल में हुई दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है तो वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य में मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन


उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें