फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (12-18 Dec): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Dec 2022 12:37 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में ही मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से न सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा परेशानियों को लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से न सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सेहत के साथ घर-परिवार से जुड़ी मुश्किलें भी आपकी चिंता की सबब बनेंगी। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को समाधान खोजने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले आपको खूब सोच-विचार करने की जरूरत है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला खूब सोच-विचार कर लें अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद अचानक से आपके सामने आ सकता है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें और उसकी भावनाओं और मजबूरियों केा समझने का प्रयास करें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन चलता रहेगा।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें