फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (1 To 07 July): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jun 2024 07:43 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस हफ्ते सौभाग्य खुद चलकर आपके दरवाजे पर दस्तक देने आएगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 
विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस हफ्ते सौभाग्य खुद चलकर आपके दरवाजे पर दस्तक देने आएगा। ऐसे में आपको प्रत्येक बड़े अवसर को भुनाने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। यदि आप इस सप्ताह अपने समय, धन और उर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में जन्मस्थान से दूर कहीं यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह पूर्व में किये गए धन निवेश से लाभ की प्राप्ति संभव है। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते की बात बन सकती है।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने व्यवसाय पर जरा ज्यादा ही फोकस करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपका कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से जुड़ाव भी संभव है। व्यवसाय में बिक्री एवं बढ़ोत्तरी से संतोष का अनुभव होगा। कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। इस पूरे सप्ताह आपको अपने मित्र, परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा करें तथा गायत्री मंत्र की एक माला नित्य जपें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें