मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी' का स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। इस सप्ताह आप कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी' का स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। इस सप्ताह आप कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना होगा वरना गलती करने पर आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों और निजी जीवन में उन लोगों से सावधान रहना होगा जो आपके काम में अक्सर अड़ंगे डालने की जुगत लगाते रहते हैं।
सेहत और संबंध की दृष्टि से भी सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और सोच-समझकर ही बोलें। इसी प्रकार अपना खानपान एवं दिनचर्या सही रखें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में उम्मीद की कोई किरण नजर आ सकती है। इस दौरान आपके द्वारा किए प्रयासों का सकारात्मक फल मिल सकता है। ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का ही समय चुनना चहिए। प्रेम प्रसंग एवं निजी रिश्तों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपका अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा बेहतर तालमेल नजर आएगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देव को अघ्र्य दें और दैनिक पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।