Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप करियर और कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले दस बार जरूर सोच लेना चाहिए तथा कोई भी कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लाभप्रद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में भौतिक सुख में कमी आ सकती है। इस दौरान स्वजनों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में शॉर्टकट अपनाने और नियम-कानून को तोड़ने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा धन के साथ मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों की मदद करते समय अपने आवश्यक कार्य की उपेक्षा करने से बचना होगा अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को मजबूत बनाने के लिए स्वजनों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। कठिन समय में आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।