Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी साबित होगा। इस सप्ताह आपको अपने धन, समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी साबित होगा। इस सप्ताह आपको अपने धन, समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। कुंभ राशि के जातकों को पूरे सप्ताह धन का लेनदेन बड़ी सावधानी के साथ करना होगा। इस सप्ताह अपने कागजी काम समय पर निपटाएं और किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे भली-भांति पढ़ना न भूलें। इस सप्ताह जल्द पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें। इसी प्रकार कारोबार से जुड़ी कोई डील करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।
सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपको स्वजनों की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके कार्यक्षेत्र में आमूलचूल बदलाव हो सकता है। हालांकि यह बदलाव आपके पक्ष में जाएगा और आपको मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। इस दौरान किसी भी शारीरिक पीड़ा की अनदेखी न करें अन्यथा अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।