Saptahik Meen Rashifal: आपको इस दौरान चिंता की बजाय चिंतन करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप अपने प्रयास और शुभचिंतकों की मदद से काफी हद तक समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन घर-परिवार से जुड़े किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रह सकता है। इस दौरान आपके मन में न सिर्फ घरेलू बल्कि कार्यक्षेत्र से भी जुड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। जिसे लेकर आप कभी-कभी आप अत्यधिक हताश हो सकते हैं। आपको इस दौरान चिंता की बजाय चिंतन करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप अपने प्रयास और शुभचिंतकों की मदद से काफी हद तक समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे।
सप्ताह के मध्य में अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको धन उधार लेना पड़ सकता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव भरी स्थिति में भी आपको कोई न कोई ऐसी ईश्वरीय मदद मिल जायेगी, जिसके जरिये आप हालात को अपने पक्ष में करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपको भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान निकालने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि ऐसे विवादों का समाधान सुलह-समझौते से निकालना श्रेयस्कर रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उततरार्ध का समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल रहेगा। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। जीवन के कठिन समय में आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर आपका संबल बनेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा पीले पुष्प एव पीला चंदन लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।