Saptaaik Kumbh Rashifal:रिश्ते-नाते की बात करें तो इस सप्ताह आपकी लव लाइफ तथा मैरीड लाइफ में किसी बात को लेकर कशमकश बनी रहेगी। किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें और अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के साथ वैसा व्यवहार बिल्कुल नहीं करना चाहिए जो खुद के लिए पसंद नहीं है। सही मायने में इस सप्ताह आप जैसा बोएंगे वैसा ही सप्ताह के अंत तक काटेंगे। ऐसे में आपको इस सप्ताह बेवजह की चीजों में ध्यान लगाने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए अपना कर्म करना चाहिए। यदि आप निरंतर अपने लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहते हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी।
इस सप्ताह आप नई योजना में धन निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में खासा लाभ होने की संभावना बनेगी। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य पूरे होने पर आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक बड़ी पूंजी के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उसका भी इंतजाम हो जाएगा। हालांकि आपको धन को खर्च करते तथा लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की बात करें तो इस सप्ताह आपकी लव लाइफ तथा मैरीड लाइफ में किसी बात को लेकर कशमकश बनी रहेगी। किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें और अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।