फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 13 Nov 2023 10:30 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातक इस सप्ताह जिस भी दिशा में मेहनत और प्रयास करें, उन्हें उस दिशा में अपेक्षित सफलता और लाभ प्राप्त होता नजर आएगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपका गुडलक पूरी तरह से काम करेगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातक इस सप्ताह जिस भी दिशा में मेहनत और प्रयास करें, उन्हें उस दिशा में अपेक्षित सफलता और लाभ प्राप्त होता नजर आएगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपका गुडलक पूरी तरह से काम करेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका अधिकांश समय धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए बीतेगा। इस दौरान आपको प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में मीन राशि के जातकों का मन धर्म-कर्म के काम में खूब लगेगा। इस दौरान आपको तीर्थाटन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। मीन राशि के उपर उनके गुरु,माता-पिता और सीनियर की पूरी कृपा बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको कारोबार में खासा मुनाफा होगा।
विज्ञापन


साझेदारी में व्यसाय करने वालों के लिए समय अनुकूल है। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर सकते हैं। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। मसलन आपकी किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बावजूद खर्चों में खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इस दौरान संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी से ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा कर पाना आपके लिए मुश्किल साबित हो। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें