फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (17-23 July): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jul 2023 01:33 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी बात को लेकर घर-परिवार के सदस्यों के साथ आपकी अनबन होने की आशंका है।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी बात को लेकर घर-परिवार के सदस्यों के साथ आपकी अनबन होने की आशंका है। ऐसे में पारिवारिक सुख-शांति को बनाए रखने के लिए किसी भी छोटी-मोटी बात को तूल न दें और कोई भी बड़ा फैसला लेते समय दूसरों की भावनाओं की अनदेखी न करें। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंताका बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान उन लोगों को भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जो विदेश में अपना करियर या कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


यदि आप राजनीति में हैं तो आपको अपनी पार्टी या जनता के बीच पैठ बनाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। इस दौरान आप कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें जो भविष्य में आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध में अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि इस दौरान भी उन्हें धन का लेन-देन एवं उसका निवेश करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। सुख वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें और अपने व्यस्ततम जीवन से उसके लिए भी कुछ समय निकालें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें