धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिनाई लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय बहुत ज्यादा समझदारी के साथ लेना होगा।
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिनाई लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय बहुत ज्यादा समझदारी के साथ लेना होगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में बेहद सावधानी के साथ काम करना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपके लिए षडयंत्र रच सकते हैं। ऐसे में अपने किसी भी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़े और किसी भी योजना को पूरा करने से खुलासा करने से बचें।
नौकरीपेशा लोगों केा इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से कम सहयोग प्राप्त हो पाएगा, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप भूमि या भवन के क्रय-विक्रय के लिए प्रयासरत थे तो आपकी इस कामना में कुछेक बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान आपको आर्थिक संकट से भी जूझना पड़ सकता है। इस दौरान जेब से ज्यादा खर्च करने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में बने रहने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
धनु राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार से जुड़े कुछ अवसर प्राप्त होंगे लेकिन उनका लाभ प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत-मशक्कत करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य है। कठिन समय में आपका लव पार्टनर मददगार साबित होगा। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।