Capricorn Weekly Horoscope: यदि आपका भूमि-भवन से संबंधित विवाद चल रहा है तो उससे संबंधित सुलह-समझौते का प्रयास भी आप सप्ताह के पूर्वार्ध में ही कर लें। इस दौरान शत्रु एवं विरोधियों से जुड़े मामलों पर आपकी विजय की संभावना बढ़ सकती है।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ मकर राशि के लोगों को अपनी ऊर्जा और धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा अन्यथा सप्ताह के उत्तरार्ध में बेवजह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह उत्तरार्ध की तुलना में पूर्वार्ध ज्यादा बेहतर रहने वाला है। ऐसे में आपको इस हफ्ते की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य निबटा लेना चाहिए। यदि आपका भूमि-भवन से संबंधित विवाद चल रहा है तो उससे संबंधित सुलह-समझौते का प्रयास भी आप सप्ताह के पूर्वार्ध में ही कर लें। इस दौरान शत्रु एवं विरोधियों से जुड़े मामलों पर आपकी विजय की संभावना बढ़ सकती है।
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़ा कोई अहम निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा विशेषज्ञों की सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जीवन के कठिन समय में आपका लाइफपार्टनर संबल प्रदान करेगा। माता-पिता का भी आप पर स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। संतान से जुड़े किसी विषय को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन रामदरबार की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।