फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (13 May To 19 May 2024 ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Dhanu Rashifal:  विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय अत्यंत ही शुभ है। सप्ताह के मध्य में आपको विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान आपकी सत्ता-सरकार के लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप एक नई उर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्यों को अंजाम देते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह इष्टमित्र या फिर किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका कोई बड़ा काम बन सकता है। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय अत्यंत ही शुभ है। सप्ताह के मध्य में आपको विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान आपकी सत्ता-सरकार के लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। आपको किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत या फिर सम्मानित किया जा सकता है। यदि आप लेखन एवं शोध कार्य से जुड़े हैं आपको विशेष सफलता की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन


धन-धान्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से शुभ रहने वाला है। आपकी आय की निरन्तरता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सुख-साधन में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको भूमि-भवन एवं वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने संबंधी प्रयास सफल होंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के अंत में अचानक से तीर्थाटन या फिर पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें और दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें