फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Nov 2023 10:30 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको परिवार के किसी प्रिय सदस्य की ओर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। व्यवसाय में प्रगति की संभावनाएं बढ़ेंगी। पूर्व में किए गये निवेश का लाभ प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी, मार्केटिंग और टारगेट ओरिएटेंड काम करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। मकर राशि के जातकों को कामधंधे में नए प्रस्ताव मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष की मदद से छात्रों, युवाओं और बेरोजगार लोगों को सही दिशा दिखाई देगी।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बड़ी उपलब्धि के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा नए संबंधों और लाभ को बढ़ाने वाली साबित होगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपका कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको राहत मिल सकती है। आपके विरोधी खुद ही समझौते की पेशकश कर सकते हैं। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिनि शिव साधना में रुद्राष्टकं का पाठ करें तथा किसी दिव्यांग व्यक्ति को काले रंग का कंबल दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें