फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 08 Oct 2023 02:10 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेन-देन और उसे किसी चीज के लिए खर्च खूब सोच-समझकर करना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसााय करते हैं तो पैसे का हिसाब-किताब क्लीयर करके आगे बढ़ना ही उचित रहेगा।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेन-देन और उसे किसी चीज के लिए खर्च खूब सोच-समझकर करना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसााय करते हैं तो पैसे का हिसाब-किताब क्लीयर करके आगे बढ़ना ही उचित रहेगा। इस सप्ताह भूलकर भी किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें अन्यथा आपको न सिर्फ आर्थिक नुकसान बल्कि बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपके काम में बेवजह के अड़ंगे लगाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत और कार्यों में अचानक आने वाली बाधा के चलते आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है, ऐसे में आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें और लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए अन्यथा चोट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं और प्रदर्शन करने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा आपको नाहक ही परेशान और अपमानित होना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें और पक्षियों को दाना डालें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें