कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। इस दौरान सेहत संबंधी समस्याएं भी आपके कष्ट को बढ़ाने का काम करेंगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। इस दौरान सेहत संबंधी समस्याएं भी आपके कष्ट को बढ़ाने का काम करेंगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजी-रोजगार को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय और धन दोनों का खूब प्रबंधन करके चलना होगा। भूलकर भी अपने पैसे का दुरुपयोग न करें अन्यथा बाद में जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार लेने की नौबत भी आ सकती है।
यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। यदि इस सप्ताह आलस्य से बचते हुए अपने काम को समय पर पूरा करते हैं तो ही आपको मनोनुकूल सिद्धि प्राप्त हो पाएगी, अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी अटक सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस सप्ताह आपके परिजनों के साथ किसी मुद्दे को लेकर उपजा मतभेद मनभेद में बदल सकता है।
विज्ञापन
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते है। जिसके निबटारे के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आप पर भावनात्मक और कानूनी या फिर वित्तीय समस्याएं हावी रहेंगी। प्रेम-प्रसंग के चले आपको कुछ एक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने प्रेम का इजहार सोशल मीडिया पर करने अथवा बेवजह के दिखावे से बचें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाकार श्री सुंदरकांड का पाठ करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का आटे से बना चौमुखा दीया जलाएं।