फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (11-17 Dec): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Dec 2023 02:53 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी ऊर्जा और धन दोनों प्रबंधन करके चलना होगा। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बड़े काम का बोझ आ सकता है।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी ऊर्जा और धन दोनों प्रबंधन करके चलना होगा। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बड़े काम का बोझ आ सकता है। इस दौरान आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और ऊर्जा खर्च करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप अपने पराक्रम से उन पर विजय प्राप्त करने में कामयाब हो जाएंगे। निजी जीवन में भी आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्कता रहेगी।

इस सप्ताह धन का लेनदेन खूब सावधानी से करें। किसी को धन सोच-समझकर उधार दें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। सप्ताह के मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में रमेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा है। इस दौरान आपको पिता से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको बेवजह के कार्यों को करने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के विवाद से उचित दूरी बनाते हुए छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में संवाद से गलतहमियों को दूर करें तथा लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। जीवनसाथी की सेहत के साथ आपकी खुद की सेहत आपकी चिंता का विषय बनी रह सकती है।
 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें