फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 31 Dec 2023 12:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी लाइफ में किसी भी प्रकार का शार्टकट अपनाने से बचना चाहिए अन्यथा आपको उसके कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी लाइफ में किसी भी प्रकार का शार्टकट अपनाने से बचना चाहिए अन्यथा आपको उसके कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में आने वाली कुछेक अड़चनों के कारण आप थोड़े हताश और निराश हो सकते हैं, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप अपने इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की मदद से कठिन से कठिन से परिस्थिति से उबरने में कामयाब हो जाएंगे।

इस सप्ताह आपको मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए आलस्य और अभिमान से बचना होगा। साथ ही साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका दूसरों के सामने गुणगान करने से बचना चाहिए अन्यथा उसमें आपके विरोधी अड़ंगे डाल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों का काम-धंधा सामान्य गति से चलता रहेगा और लाभ की प्राप्ति धीमी गति से ही सही लेकिन होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बढ़िया से आगे बढ़ती नजर आएगी। आपका लव पार्टनर न सिर्फ आपके दिल की बात बोलेगा बल्कि आपकी इच्छा के अनुरूप काम करता हुआ नजर आएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।

उपाय: प्रतिदिन शिव उपासना करें तथा शनिवार के दिन एक नारियल अपने सिर से सात बार घुमाकर बहते जल में प्रवाहित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें