फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (8 To 14 April) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Apr 2024 03:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध मध्यम लेकिन उत्तरार्ध मनोकूल परिणाम देने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध मध्यम लेकिन उत्तरार्ध मनोकूल परिणाम देने वाला साबित होगा। ऐसे में कर्क राशि के लोगों को अपने महत्वपूर्ण काम को सप्ताह के पूर्वार्ध में करने की बजाय उत्तरार्ध के लिए सुनिश्चित करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर-परिवार या फिर करियर-कारोबार से जुड़ी समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत बनी रहेगी।
विज्ञापन


कर्क राशि के जातक इस दौरान आप अपने काम को प्रेम व्यवहार से सिद्ध और अक्कखड़पन से बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में आप अपने सोचे हुए काम को समय से पूरा करने पाने के लिए लोगों को मिलाजुलाकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता आपको सताएगी। इस दौरान पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में तमाम तरह के बड़े खर्चों के कारण आपका मन पूजा-पाठ या अध्यात्म में कम लगेगा। हालांकि आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे सुधार का सकारात्मक परिणाम आपको इस दौरान देखने को मिल सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों के साथ किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा होने से बचाना चाहिए। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और एकदूसरे के भावनाओं को आदर करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेल अथवा शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें