फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (21 to 27 October): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 21 Oct 2024 10:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kark Rashifal:कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको तमाम परेशानियों से आंशिक ही सही लेकिन राहत मिलती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको तमाम परेशानियों से आंशिक ही सही लेकिन राहत मिलती हुई नजर आएगी। रोजी-रोजगार से जुड़ी मुश्किलों का समाधान खोजने में मित्रगण एवं शुभचिंतक सहायक साबित होंगे। सप्ताह के मध्य में रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बन सकते है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपका बाजार में फंसा धन काफी हद तक निकल आएगा। कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी। इस दौरान आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। यदि आपने किसी योजना आदि में पहले धन निवेश किया है तो उससे लाभ की प्राप्ति संभव है। हालांकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिसके कारण होने वाले आर्थिक असंतुलन से आपका मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन


कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे कार्यों से उचित दूरी बना कर रखने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी किसी के बहकावे में आकर नियमों का उल्लंघन न करें। वाहन सावधानी के साथ चलाएं तथा मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। छोटे-भाई बहनों से जहां किसी बात को लेकर खटपट होने की आशंका है तो वहीं माता-पिता की तरफ से मिलने वाला आशीर्वाद एवं स्नेह आपके मनोबल को बढ़ाने वाला साबित होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें