फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (13-19 Nov) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Nov 2023 10:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर या कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर या कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी और आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी, लेकिन आपको जोश में आकर होश खोने से बचने की जरूरत भी बनी रहेगी। वाहन सावधानी के साथ चलाएं और कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। किसी भी बड़े फैसले को लेते समय आपको परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा।
विज्ञापन


परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि पर आपको गर्व होगा। यदि आप समाज सेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपका पद और कद बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल बना रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से लंबित पड़े कार्य में गति आएगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिजन आपके प्रेम संबध पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। घर में धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न एवं वस्त्र का दान करें तथा भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें