Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप चाहते हैं कि आपको जीवन में मनचाही सफलता और खुशियां मिले तो आपको अपने कार्य और व्यवहार में आमूलचूल बदलाव लाना होगा और अपने शुभचिंतकों को नाराज करने से बचना होगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप चाहते हैं कि आपको जीवन में मनचाही सफलता और खुशियां मिले तो आपको अपने कार्य और व्यवहार में आमूलचूल बदलाव लाना होगा और अपने शुभचिंतकों को नाराज करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपकी किसी बात या व्यवहार से आपके अपने नाराज हो सकते हैं। वाद-विवाद बढ़ने पर वर्षों से बने रिश्ते में दरार आ सकती है। करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहे इसके लिए दूसरों से अपेक्षा करने करने की बजाय आपको खुद ही आगे बढ़कर प्रयास करना होगा।
यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में कनिष्ठ लोगों के साथ रुखा व्यवहार न करें और अपने वरिष्ठ लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। यदि आप व्यवसायी हैं तो शॉर्टकट तरीके से लाभ कमाने से बचें और कागजी काम पूरे करके रखें। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। राजनीति से जुड़े जो लोगों को उच्च पद या अहम जिम्मेदारी पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको धन संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान कुछ बड़े खर्च को पूरा करने के लिए आपके सामने उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए अपने से बड़ों को सम्मान तथा छोटों की भावनाओं की कद्र करें और उन्हें समय-समय पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का एक माला जप करें।