फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Apr 2024 03:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। ऐसे में कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई भी कदम खूब सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। ऐसे में कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई भी कदम खूब सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से ही आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। इस दौरान सोचे हुए कार्यों में हो रही बेवजह की देरी या फिर उसमें आने वाली अड़चन के कारण आपका मन अशांत रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत के साथ निजी संबंधों को बेहतर बनाए रखने की भी चुनौती बनी रहेगी।

सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर सन्तान से मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान आप कोई भी ऐसा कार्य ना करें, जिसके कारण आप पर आक्षेप आए। साथ ही साथ धन का लेनदेन एवं खर्च भी सोच-समझकर कर करें अन्यथा आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच सामंजस्य बनाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अतिरक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान कारोबार थोड़ा मंदा रह सकता है। इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में बड़ी सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में बेवजह का दिखावा करने से बचें अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के बीच विवाहित लोगों का जीवन सामान्य तरीके से चलता रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें