फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (2 to 8 December): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Dec 2024 02:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और मनचाही कामयाबी देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको अपने कार्य में सफलता और कारोबार में लाभ मिलता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और मनचाही कामयाबी देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको अपने कार्य में सफलता और कारोबार में लाभ मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी चीज का क्रय कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह सप्ताह संपत्ति से जुड़े कार्यों को लेकर काफी सकारात्मक रहने वाला है। इस सप्ताह पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी।
विज्ञापन


सप्ताह की शुरुआत में किसी उत्सव अथवा मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और सौभाग्य को लिए रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार से कठिन से कठिन कार्य को भी सरलता के साथ पूरा करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके एिल पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपको अपने माता-पिता एवं भाई-बंधु आदि से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। जीवनसाथी से सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें