सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा-बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। इस सप्ताह आप सकारात्मक विचार को बनाए रखें और अपने मन में भूलकर भी हीन भावना न लाएं। सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में ही रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई बड़ा अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
यह समय विदेश से जुड़कर काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। हालांकि व्यवसाय में यदि आप बड़ी पूजी निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसका निर्णय बहुत सोच-समझकर अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही लें। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे जगह पर तबादले या पदोन्नति से जुड़ी कामना पूरी हो सकती है। रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मित्रों और परिजनों का उपहास करने से बचना चाहिए। पारिवारिक सदस्यों के साथ अपना व्यवहार सौहार्दपूर्ण बनाए रखें। भूलकर भी किसी का दिल दुखाने की गलती न करें। प्रेम-प्रसंग में परस्पर भावनाओं का आदर करें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।