फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (17 to 23 Feb): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Feb 2025 01:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Virgo Weekly Horoscope: सप्ताह के उत्तरार्ध अचानक से आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज की अच्छी तरह से जांच कर लें 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको बीते कुछ समय से चले आ रही परेशानियों से उबरने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर परिस्थितियां आपके प्रतिकूल होती नजर आएंगीं। इस सप्ताह आपको अपने किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा हाथ आई सफलता भी फिसल कर निकल सकती है। आपको अपने समर्पित भाव से प्रयास करने पर ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाएगी।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

सप्ताह के उत्तरार्ध अचानक से आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज की अच्छी तरह से जांच कर लें और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। व्यवसाय से जुड़े लोगों का मन कारोबारी की धीमी प्रगति के कारण थोड़ा निराश रहेगा। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने की चिंता सताएगी। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम संबंध को लेकर कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। परिजन आपके संबंध पर सवाल उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में तुलसी दल चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें